Samastipur News: आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाने पर होगी कार्रवाई : बीडीओ
समस्तीपुर, जुलाई 30 -- Samastipur News: वारिसनगर। प्रखंड में नवपदस्थापित बीडीओ आमना वसी एवं आवास पर्यवेक्षक संजय कुमार दास ने गुरुवार को गोही पंचायत के वार्ड संख्या-1 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभुकों के आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मीना देवी, अनीता देवी, ममता देवी एवं संगीता देवी सहित अन्य लाभुकों के आवास निर्माण का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ममता देवी प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। बीडीओ ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में निर्माण शुरू नहीं होने पर राशि की वसूली के लिए नीलाम वाद की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Munger News: आवास योजना की समीक्षा बैठक, बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.