Samastipur News: आवारा सांढ़ ने वृद्ध किसान को पटका, मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- आवारा सांढ़ के हमले में किसान की मौत Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के समर्था गांव स्थित वार्ड 14 में ब्रह्मस्थान से पूरब शुक्रवार को आवारा सांढ़ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वृद्ध किसान अपने दरवाजे पर काम कर रहे थे। अचानक पहुंचे सांढ़ ने उन्हें सींग पर उठाकर पटक दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में चित्कार मच गई। मृतक कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के समर्था गांव निवासी स्व. राम अधिकारी सिंह के 62 वर्षीय पुत्र राम कुमार सिंह बताया जाता है। बताया जाता है कि राम कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर बाद अपने दरवाजे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे सांढ़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह संभल पाते, सांढ़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.