Samastipur News: आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी
समस्तीपुर, नवम्बर 19 -- जमीन विवाद में हिंसक झड़प Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39 में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। अपनी जमीन पर आलू की बुआई कर रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंची मां सहित परिवार के चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गौरव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ऋतिक कुमार अपने खेत में आलू की बुआई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार-पांच लोग कथित तौर पर हरवे-हथियार से लैस होकर वहां पहुंच गए। जमीन को लेकर पहले से चल रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.