Samastipur News: आर्केस्ट्रा मंच पर फायरिंग मामले में पांच पर एफआईआर
समस्तीपुर, नवम्बर 18 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में विगत दिन पूर्व काली पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान मंच पर से एक युवक के द्वारा हथियार लहराकर फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात की और थाना के एसआई गोरखनाथ सिंह के द्वारा थाना में आवेदन देकर 5 नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.