Samastipur News: आरोपी को दो माह बाद किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: वारिसनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत स्थित शादीपुर बथनाहा गांव से पुलिस ने लड़की भगाने के मामले में फरार आरोपी को दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दारोगा जय श्रीराम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर अजीत कुमार को गिरफ्तार किया। वह वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के यदुनंदन पुर गांव का रहने वाला बताया गया है। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, लड़की को एक माह पूर्व ही बरामद कर लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.