Samastipur News: आरपीएफ ने भटकी नाबालिग को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा
समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर नियमित गश्ती के दौरान आरपीएफ ने एक नाबालिग का रेस्क्यू कर उसे चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार स्टेशन स्थित महिला प्रतीक्षालय में शुक्रवार को एक डरी सहमी नाबालिग पर आरपीएफ की नजर पड़ी। बच्ची को अकेली देख आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विवेक ने उसे अपने संरक्षरण में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया। पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि वह रोसड़ा क्षेत्र की रहने वाली है और ट्रेन में बैठकर समस्तीपुर पहुंच गई है। आरपीएफ ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उक्त बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया। उधर, चाइल्ड हेल्प लाइन बच्ची के परिजनों की पहचान कर उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.