Samastipur News: आदर्श भारद्वाज को हरिवंश सम्मान
समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: झंझारपुर। झंझारपुर निवासी बाल साहित्यकार आदर्श भारद्वाज को बाल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तृतीय अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। रविवार को देहरादून स्थित जेएसआर कॉन्टिनेंटल सभागार में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। मात्र 11 वर्ष की उम्र में लेखन शुरू करने वाले आदर्श अब तक नौ पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। उनकी 7 पुस्तकें अंग्रेजी में, एक हिंदी में और एक मैथिली में प्रकाशित हुई हैं। उनकी मैथिली पुस्तक 'नन्हकी आँखिसँ भूटान' भारत-भूटान मैत्री पर आधारित यात्रा वृत्तांत है। इससे पहले भी उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने शहर में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.