Samastipur News: आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लाक, 9 को एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के सकरी जंक्शन व हरनगर रेलखंड पर आधारभूत संरचना कार्य के लिए 9 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक आठ घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान करीब 1400 स्लीपरों की अनलोडिंग की जाएगी। कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए रेलखंड पर वन ट्रेन ओनली सिस्टम लागू रहेगा। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 75291 दरभंगा हरनगर पैसेंजर तथा ट्रेन संख्या 75294 हरनगर दरभंगा पैसेंजर का परिचालन निरस्त रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.