समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: रोसड़ा। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर खरीदारी को लेकर शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया है।अनुमंडल पदाधिकारी पूजा कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंहा के द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए निर्देश का पालन वाहन चालकों के लिए अनिवार्य होगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को शहर में बड़ी वाहनों यानि ट्रक और बस का परिचालन निर्धारित समयावधि में हीं किया जा सकेगा। सुबह 10 बजे से रात्रि के 12 बजे तक बड़ी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए शशिकृष्णा महाविद्यालय थतिया के पास, डाकबंगला चौक , पांचूपुर चौक तथा शिवाजीनगर प्रखंड के डुमरा चौक पर बेरिकेडिंग लगाने का आदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Orai Ne...