समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत मालीनगर वार्ड 6 में शुक्रवार को एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपट देख कर आस पास के लोगों ने अग्निशामक दल को सूचना दी। सूचना पर पूसा और कल्याणपुर से पहुंची अग्निशामक वाहन ने आग पर काबू पाया और आस पास का घर आग की चपेट में आने से बच गया। पीड़ित यदुनंदन पासवान का पुत्र शंभू पासवान परिवार के साथ पंजाब में कमाने के लिए गए हुये हैं घर पर कोई नहीं था। आग लगने से घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, पलंग, गोदरेज सहित सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया की कुछ माह पूर्व पीड़ित के बेटा का शादी हुआ था।जबकि अगले महीने पुत्री की शादी है। जिसकी तैयारी के लिए घर में सामन रखा था। वह भी जलकर राख हो गया। सीओ शशि रंजन ने बत...