समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: ताजपुर। स्थानीय मॉडेस्टी स्कूल भवन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में 13 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें विवेक कुमार को प्रखंड अध्यक्ष और यास्मीन प्रवीण को प्रखंड सचिव चुना गया। सह सचिव मो. राजा, सुरज कुमार एवं उपाध्यक्ष गौरव चौधरी एवं मो. जावेद समेत चंदन कुमार, मो. सलमान, फरहादुल होदा, मो. दानिश, अल्ताफ राजा, तनवीर अख्तर, प्रियंका भारती चुनीं गई। सम्मेलन का उद्घाटन आइसा के जिला प्रभारी सह भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। अतिथि के रूप में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. एजाज, शाद तौहीदी, सदरे आलम आदि ने छात्र आंदोलन एवं संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे। मनोज क...