समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के पछियारी टभका नोवा बड़ चौक के निकट बाइक सवार बदमाशो ने एक आइसक्रीम विक्रेता से मारपीट कर नगद तथा सोना का हनुमानी चक्ति छीन लिया। घटना को लेकर मुस्तफापुर वार्ड 11 निवासी रामकुमार पोद्दार ने थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वह आइसक्रीम बेचकर लौट रहा था, तभी तीन बाइकों पर छह सवार बदमाशो ने पिस्तौल की बट से मारकर उसे घायल कर दिया और उसकी जेब से 17,300 रुपया नगद और गले से सोने का हनुमान लॉकेट छीन लिया। जाते-जाते बदमाशों ने इलाके में दोबारा व्यापार करने पर 10 हजार रुपया प्रति महीना रंगदारी देने, रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हथियार के बल पर व्यापारी के मुंशी से 3.18 लाख की लूट पीड़ित ने अपना इलाज अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय...