समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 11 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 101 में बच्चों के बीच 'टेक होम राशन' वितरण के तय दिन में सुबह 10:30 बजे तक इस केंद्र पर ताला लटका मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक साह, सदस्य मनोज कुमार और वार्ड सदस्य रंजीत नोनिया ने जब केंद्र का निरीक्षण किया, तो सेविका, सहायिका गायब पाई गईं। निरीक्षण के क्रम में इन्हें स्थानीय लोगों ने बताया कि केंद्र खुलने का समय निश्चित नहीं रहता। मामले को लेकर जब बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने सीडीपीओ से फोन पर बात की, तो उन्होंने जांच की बात कही। जांच के क्रम में उपस्थित शिव शंकर पासवान, नारायण पासवान, सहदेव पासवान सहित आदि ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।पूछे जाने पर सी...