Samastipur News: आंगनबाड़ी सेविका के बंद घर में 15 लाख से अधिक की चोरी, दो गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुलतानपुर पश्चिम टोल गांव में आंगनबाड़ी सेविका के बंद घर में भीषण चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि सहित 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। मामले में गृहस्वामी के आवेदन पर चार नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गृहस्वामी ने आशंका जताई है कि चोर घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे। गृहस्वामी ने घटना को लेकर पड़ोस के सौरभ कुमार उर्फ पतलू सिंह (19), पिता अखिलेश कुमार सिंह, लक्की कुमार सिंह (20), पिता धर्मवीर कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह (23) पिता चितरंजन कुमार और दुर्लभ कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.