Samastipur News: आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न, सविता अध्यक्ष व आला बनीं सचिव।
समस्तीपुर, अगस्त 11 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को बाल विकास परियोजना शिवाजीनगर के द्वारा बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक आयोजित की गई। निगरानी कर्मचारी यूनियन की महासचिव विनीता कुमारी ने की। इस दौरान यूनियन की प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया। चुनाव में डुमरा मोहन पंचायत के केंद्र संख्या 62 की आंगनबाड़ी सेविका सविता कुमारी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं शंकरपुर पंचायत के केंद्र संख्या 21 की सेविका आला कुमारी को सचिव तथा भटौरा पंचायत के केंद्र संख्या 198 की सेविका रूबी कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव के दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.