समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र की सिरसिया पंचायत स्थित अहलेतगमा टोला (वार्ड 10) में बुधवार रात झोपड़ी में सोई महिला कमरूला खातून (47) की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वह महबूब खान की पत्नी थीं। गुरुवार सुबह महिला के देर तक झोपड़ी से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। कमरूला टूटी चौकी पर मृत पड़ी थीं। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीणों ने बताया कि रात में उन्हें महिला की चीख-पुकार सुनाई नहीं दी। इससे हत्या को लेकर तरह-तरह की शंकाएं जताई जा रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि भोला बिहारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंगरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि भी...