Samastipur News: अस्पताल में दवाओं का ऑनलाइन अपडेट और एक्स-रे की संख्या बढ़ाने का निर्देश
समस्तीपुर, अगस्त 17 -- Samastipur News: रोसड़ा। दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का नियमित रूप से ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही मरीजों की सुविधा को देखते हुए एक्स-रे की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के वैसे मरीज, जिनका रक्तचाप निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं है, उनकी ईसीजी जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। क्षेत्रीय अपर निदेशक ने अस्पताल के इंडोर, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.