Samastipur News: अस्पताल पहुंचने से पहले प्रसूता की मौत
समस्तीपुर, नवम्बर 17 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा गांव में मंगलवार को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गांव के ही मो. गुड्डू के 25 वर्षीय पत्नी सकीना खातून के रूप में हुई। लोगों के मुताबिक मंगलवार की सुबह प्रसूता की तबीयत घर पर खराब होने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि इस मामले में अब तक मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जच्चा-बच्चा की मौत पर लापरवाही का लगाया आरोप आवेदन देने के बाद आगे की कारवाई किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.