Samastipur News: अवध एक्स. में अग्निशामक यंत्र खोला, मची अफरातफरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस से आरपीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने ट्रेन के कोच में लगी अग्निशामक यंत्र को खोलकर पूरे बोगी को धुएं से भर दिया। जानकारी के अनुसार अवध एक्सप्रेस के समस्तीपुर स्टेशन पहुंचते ही तीनों युवक ट्रेन के जेनरल बोगी में सवार हो गये। इस दौरान उन्होंने रील बनाने के चक्कर में ट्रेन में लगी अग्निशामक यंत्र को खोल दिया। इससे पूरे बोगी में धुआं भर गया। धुआं देखते ही उक्त बोगी में सवार यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गयी। शोर शराबा सुनकर प्लेटफॉर्म पर गश्ती कर रहे आरपीएफ जवान सुमित सिंह वहां पहुंचे और तीनों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, विजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.