समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड-2 में हाईस्कूल से अवकाश प्राप्त शिक्षक दंपती के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। घटना के वक्त रात्रि में गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ सिंघियाघाट स्थित अपने दूसरे निवास पर गए हुए थे।

घटना का विवरण पीड़ित गृहस्वामी अवकाश प्राप्त शिक्षक श्याम सुन्दर महतो ने बताया कि वे गत 29 जुलाई को घर के मुख्य गेट और कमरों में ताला लगाकर पत्नी के साथ सिंघिया स्थित अपने दूसरे निवास पर गए थे। रविवार को जब वे वापस लौटे, तो घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अनहोनी का डर लिए जब वह अंदर गए तो देखा कि अलमीरा, ट्रंक और अटैची के लॉक टूटे हुए थे। साथ ही सारा सामान कमरे में बिखरे पड़े थे।

चुराई गई सम्पत्ति चोरों ने घर में रखे 85 हजार रुपये की नकदी,...