समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर हुये हादसे में शनिवार को चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में कल्याणपुर गांव के नितिन सिंहा एवं तुषार सिंहा तथा मिर्जापुर गांव के संकुन राय एवं रत्नेश कुमार शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...