समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: सिंघिया। नगर पंचायत के मुख्य बाजार से दो युवकों को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामबिलास साह तथा अमरेश कुमार साह शामिल हैं। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की रामबिलास पूर्व के एक मामले में फरारी चल रहा था वही अमरेश कुमार साह को एक लाईन होटल में एक लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...