Samastipur News: अमीन के घर में दिनदहाड़े 7 लाख के जेवर और 1.35 लाख नगद की चोरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही बारह पत्थर मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। चोरों ने घर के अलमीरा में बने लॉकर को तोड़कर करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 1 लाख 35 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये। घटना उस समय हुई, जब गृहस्वामी और उनकी पत्नी अपने-अपने कार्यस्थल पर थे, जबकि उनके बच्चे कोचिंग पढ़ने गये हुए थे। पीड़ित गृहस्वामी की पहचान मुहल्ला निवासी मंजय कुमार के रूप में हुई है। वह अमीन का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। मंगलवार को दोनों रोज की तरह सुबह अपने-अपने कार्यस्थल के लिए निकल गये थे। बच्चे भी पढ़ाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.