Samastipur News: अभियुक्त को बिथान पुलिस ने किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: बिथान। बिथान थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामले में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजो कुमार उर्फ राजू कुमार,मरथूआ गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,राजो कुमार उर्फ राजू कुमार बिथान थाना में दर्ज प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बिथान थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त राजो कुमार उर्फ राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.