समस्तीपुर, सितम्बर 22 -- Samastipur News: समस्तीपुर | निप्र। जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग से की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य विभागों और कार्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से संचिकाओं का ऑनलाइन संधारण और निष्पादन किया जाएगा। इससे कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बढ़ेगी। साथ ही कागजी कार्यों में कमी आने स...