समस्तीपुर, अक्टूबर 18 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना अंतर्गत एक गांव से महीना दिन पूर्व 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत अपहृत नाबालिग लड़की की मां ने थाना में आवेदन देकर पड़ोस के ही गांव बरहेता एवं खजूरी गांव के आधे दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए अपनी पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाया था! पुलिस ने महीना दिन बाद अपहृत नाबालिक लड़की व आरोपित युवक को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि बरामद अपहृत नाबालिग एवं आरोपित युवक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...