समस्तीपुर, अगस्त 27 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एएसआई लाल बचन प्रसाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के चकमेहसी से एक अपहृता नाबालिक किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं आरोपी युवक को भी दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चकमेहसी वार्ड 6 निवासी मो. शाहिद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक किशोरी के अपहरण करने की परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बरामद किशोरी को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। वही गिरफ्तार आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...