समस्तीपुर, सितम्बर 11 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में सितंबर माह के अंत तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी के औचक निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने उक्त जानकारी दी।

अल्ट्रासाउंड की सुविधा उन्होंने कहा कि अगले कुछ माह तक इसका लाभ सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही मिल पाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया तथा अस्पताल के उपाधीक्षक, अन्य चिकित्सक व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने दवा के भंडारण की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन अनुपलब्ध है। राज्य मुख्यालय से एंटी रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति के लिए पत्र लिखा गया है। इसकी आपूर्ति होते ही अस्पताल को उपलब्ध करा दी जाएगी।

दवाओ...