समस्तीपुर, जुलाई 20 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। प्रखंड के गंगा की सहायक वाया नदी में संभावित बाढ़ के ले अंचल अधिकारी कुमार हर्ष एवं राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने सोमवार को वाया नदी के बढ़ते जल स्तर का जायज़ लिया। वाया नदी के अखाड़ा घाट, कष्टहरनी घाट, शेरपुर घाट, बाजिदपुर पुल घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संभावित खतरे वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मियों को सतर्क रहने तथा लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी किनारे एवं नदी के अंदर रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। अंचल अधिकारी ने बताया कि यदि जलस्तर और बढ़ता है तो आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गंगा के त...