समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी अखबार के सब एजेंट मुन्ना राय के पिता राम श्रेष्ठ राय दिवाकर का शुक्रवार की रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिजन के मुताबिक आजकल वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर स्थानीय मुखिया गंगा देवी, जिप सदस्य नविता देवी, पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार, उमा राय, रामनाथ राय, कृष्ण गोपाल शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, आशीष पटेल, मुखिया विनोद दास, सुशील यादव, प्रमोद ठाकुर आदि दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...