Samastipur News: अंगारघाट में बूढ़ी गंडक नदी से उपलाता मिला एक अज्ञात महिला का शव
समस्तीपुर, अगस्त 27 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट में बूढ़ी गंडक नदी से एक महिला का उपलाता हुआ शव पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष होगी। शव गुरुवार को नदी में उपलाता हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद अंगारघाट पुलिस को सूचना देकर इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस दल मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी देते हुये अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की महिला लाल हरा रंग का साड़ी पहने हुई थी। हालांकि उन्होंने आशंका जताते हुए बताया की शव को मछलियां द्वारा कई जगह नोंच कर घाव जैसा बना दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया की शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर के शव इंतजार कक्ष में अगले 72 घंटे तक पहचान के लिए रख दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.