Samastipur News: ंबूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से गई जान
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: उजियारपुर। प्रखंड के अंगारघाट में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूब कर मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार को होना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 7 निवासी शंकर पासवान का पुत्र संजीबन पासवान 42 वर्ष के रूप में हुई है। हादसा के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकाल लिया। इस बीच जानकारी मिलते ही हादसा स्थल पर पहुंचे गांव के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया की युवक संजीबन नदी के पुल घाट में स्नान करने गए थे। इसी दौरान पांव फिसलकर गहरा पानी में चले गए। जिससे डूबकर मौत हो गई। सूचना पर अंगारघाट थाना की पुलिस टीम नदी घाट पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। इधर सूचना पर उजियारपुर सीओ अभिषेक आंनद ने बताया की हादसा के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.