नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Sainik School Teacher Recruitment 2026: अगर आपका सपना भारतीय सेना के सैनिक स्कूल में टीचर बनने का है, तो आपके लिए एक बेहद खुशी की खबर आई है। कर्नाटका स्थित सैनिक स्कूल कोडगु ने शिक्षक (PGT व TGT) और नॉन-टीचिंग (जनरल एम्प्लॉई) पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) केमिस्ट्री के लिए 1 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) इंग्लिश के लिए 1 पद, TGT हिंदी के लिए 1 पद, TGT सोशल साइंस के लिए 1 पद और जनरल एम्प्लॉई के लिए 1 पद शामिल है।शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र की शर्तों को जानना बहुत...