विशेष संवाददाता, अप्रैल 7 -- देश में सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ रही है। 23 राज्यों में कुल 33 सैनिक स्कूल वर्तमान में संचालित हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ कुल 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना का कार्य जारी है। लेकिन दूसरी ओर, सैनिक स्कूलों में मंत्रालय की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति घट रही है। हालांकि कुछ राहत इससे जरूर है कि राज्य सरकारों की छात्रवृत्ति बढ़ी है। रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति की ओर से हाल में संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय द्वारा सैनिक स्कूल के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की संख्या घटी है। 2020-21 में कुल 2047 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी, जो 2024-25 में घटकर 1107 रह गई। हालांकि, इसी अवधि में राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति 5952 से बढ़कर 6888 हो गई। 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.