नई दिल्ली, जुलाई 20 -- SAIL RSP Apprentice Recruitment 2026: यदि आपने ITI, डिप्लोमा या स्नातक (Degree) की पढ़ाई पूरी कर ली है और देश की दिग्गज महारत्न कंपनी 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' (SAIL) में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। सेल (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1,110 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।पदों की डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,110 सीटों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है: ट्रेड अप्रेंटिस (421 पद): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंध...