साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिले के 97.64 प्रतिशत स्कूलों ने प्रोफाइल मॉडयूल पूरा कर लिया है। दरअसल, जिला के कुल 1531 स्कूलों को यू डायस प्लस पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। इसमें अब तक महज 97.64 प्रतिशत स्कूलों ने प्रोफाइल मॉडयूल पूरा किया है। 93.81 स्कूलों ने शिक्षक मॉड्यूल अपडेशन किया है। वहीं जिला के 1533 स्कूलों के 303328 विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपडेशन करना था, इसमें भी करीब 63 प्रतिशत अपडेशन हो सका है। स्कूल प्रोफाइल मॉडयूल में बोरियो व पतना ने सौ फीसदी अपडेशन किया है । शिक्षक मॉड्यूल अपडेशन में सबसे अधिक राजमहल ने 98.72 प्रतिशत अपडेशन किया है। वहीं स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेशन में सबसे अधिक 76.58 प्रतिशत अपडेशन बोरियो ने किया है । सबसे कम 46.58 प्रतिशत अपडेशन राजमहल का हुआ है। यू डायस अपडेशन के लिए बीत...