साहिबगंज, नवम्बर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के अंजुमननगर स्थित एक मकान से नकद व मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त जानकारी जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व अंजुमन नगर स्थित एक मकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों ने 83 हजार नकद दो मोबाइल की चोरी कर ली थी। इस मामले में वादिनि ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी। पुलिस ने मोहम्मद सद्दाम व उनकी पत्नी मुस्कान दोनों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की घटना में अपनी कथित संलिप्तता को स्वीकार किया। दो मोबाइल को भी बरामद कराया है। पैसे के मामले में उन्होंने बताया कि पैसे खर्च कर दिए गए। दोनों को ...