Sahibganj News: 60 किसानों के बीच अनुदानित मूंग बीज का वितरण, वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया गया संदेश
साहिबगंज, अगस्त 7 -- Sahibganj News: बरहेट । प्रखंड कार्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को किसानों को प्रोत्साहित करने और दलहन उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से अनुदानित मूंग बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आत्मा के बीटीएम राजदेव प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के 60 चयनित किसानों के बीच अनुदानित मूंग बीज का वितरण किया गया। बीटीएम राजदेव प्रसाद सिंह ने किसानों से समय पर बुआई करने और कृषि विभाग की ओर से सुझाई गई वैज्ञानिक खेती की तकनीकों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मूंग की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरक शक्ति को भी बेहतर बनाती है। इससे फसल चक्र में सुधार होता है और कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं। मौके पर आत्मा के एटीएम कुमार सत्या आदि मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.