साहिबगंज, जुलाई 29 -- Sahibganj News: उधवा। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने बीते मंगलवार की रात को चोरी के समान बरामदगी के लिए राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से अमानत में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार चाईबासा के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से करीब 50 लाख के मोबाइल और लैपटॉप की चोरी मामले में पुलिस लगातार दो दिनों से यहां तबाड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अब इस चोरी की घटना से संलिप्त दो कथित आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत लिए गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के समान को बरामदगी के लिए एक ही घर में दो दिनों से लगातार छापेमारी की, लेकिन चोरी के समान बरामद नहीं होने पर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: उधवा: मोबाइल व लैपटॉप चोरी मामले में चाईबासा पुलिस का छापा, दो हिरासत में ...