साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के जेके हाई स्कूल में गुरुवार को प्रस्तावित विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन अभिभावकों की पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने के कारण स्थगित कर दिया गया। पर्यवेक्षक निरंजन कुमार ने बताया कि विद्यालय में करीब 1800 विद्यार्थी नामांकित हैं। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार पुनर्गठन के लिए कम से कम 50 फीसदी अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित संख्या में अभिभावक उपस्थित नहीं होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब विभागीय निर्देश पर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ अभिजीत कुमार, शिक्षक इम्तियाज अहमद, मुकेश दास, संजीव दे भागीरथ मंडल किशोर चौधरी अशोक घोष,हेना शेख, संजय प्रमाणिक राकेश कुमार, संजय साह अन्य अभिभावक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...