Sahibganj News: 50 टीबी मरीजों को विधायक ने लिया गोद
साहिबगंज, नवम्बर 16 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल परिसर में सोमवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा ने 50 टीबी मरीजों को लिया गोद। मौके पर उन्होंने पोषण किट का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मो ताजुद्दीन , अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू आदि अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आए। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. किरण माला ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी अवश्य है, लेकिन इसका पूर्ण उपचार संभव है।मौके पर संबंधित टीबी मरीजों के साथ क्षेत्र की सहिया, जिला यक्ष्मा विभाग के डीपीसी ,पीपीएम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.