Sahibganj News: 47 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच
साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में शिविर आयोजित कर 47 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हेपेटाइटिस, एचआईवी, मलेरिया सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। मौके पर महिलाओं का वजन भी लिया गया। जांच के बाद लाभार्थियों को आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां वितरित की गईं। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू, डॉ. आसित पहाड़पुरी, बीपीएम संजय कुमार सिंह, आजमातूं निशा, ममता कुमारी, सुमन कुमारी, मुकेश कुमार सिंह, रणजीत हालदार थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गर्भवती महिलाओं की हुई जांच यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी पीएचसी में 86 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.