Sahibganj News: 40 दिनों में सामान्य वर्षापात से 48 फीसदी कम बारिश
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज जिला में बीते 40 दिनों में सामान्य वर्षापात से 48 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक जून से सात जुलाई के बीच 319.2 एमएम बारिश की जगह मात्र 164.8 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया है। दरअसल,बीते 12 जून को बंगाल से संताल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून दस्तक देने के बाद कमजोर पड़ा गया। इसके चलते मानसून दस्तक देने के बावजूद साहिबगंज जिला में नाममात्र की बारिश हुई। बीच-बीच में दो-तीन हल्की बारिश हुई,लेकिन उसके बाद तेज धूप व उमस से लोग परेशान रहे। इधर,बीते दो दिनों से यहां रूक-रूक कर हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाया रहा। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन दिनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.