साहिबगंज, जुलाई 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिला के 31 वें जिला शिक्षा अधीक्षक के रूप में शुक्रवार को उर्मिला हांसदा ने पदभार ग्रहण किया। राज्य के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने यहां के डीएसई कुमार हर्ष की जगह उर्मिला हांसदा को पदस्थापित किया है। इससे पहले वे बरहेट में बतौर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। निवर्तमान डीएसई कुमार हर्ष को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) का संयुक्त सचिव बनाया गया है। नई डीएसई ने कुमार हर्ष से स्थानीय पुलिस लाइन स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में प्रभार ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: रिवाइज्ड -बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने की दिशा में करेंगें प्रयास : डीइओस्वागत समाचार मौके पर पूर्व डीएसई कुमार हर्ष के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय एवं जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय क...