साहिबगंज, जुलाई 27 -- Sahibganj News: मंडरो। प्रखंड के भगैया स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रखंडाधीन चार विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोला भवानी चौकी,उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय तेतरिया,मॉडल विद्यालय मंडरो तथा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी के कुल 271 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कमलेश कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एसएस. स्...