साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्विद्यालय की ओर से आयोजित पीजी सेमेस्टर वन(2025-27) की परीक्षा 27 नवंबर से होगी। साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रथम पाली में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा दो ग्रुप में लिया जाएगा। इसमे विषयानुसार परीक्षा ग्रुप ए व ग्रुप बी में होगी। परीक्षा 27 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...