Sahibganj News: 27 जुलाई तक बच्चों का अपार आईडी बनाने का निर्देश
साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: मंडरो। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को सीआरपी,बीआरपी, रिसोर्स शिक्षक,डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमडीएम ऑपरेटरों की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक बीडीओ मेघनाथ उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने सभी सीआरपी एवं बीआरपी को निर्देश दिया कि हर हाल में सभी विद्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज हो। बैठक में 27 जुलाई तक सभी बच्चों का अपार आईडी बनाने,उल्लास ऐप के माध्यम से असाक्षरों का डाटा अपलोड कर उन्हें टैग करने तथा वीटी को भी टैग करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद,बीआरपी उमेश कुमार,अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.