साहिबगंज, सितम्बर 30 -- Sahibganj News: नगर पंचायत के द्वारा दिए जाने वाले शहरी जल आपूर्ति में पिछले 20 दिनों से वार्ड नंबर एक और दो के कुछ मोहल्ले में लगातार दुर्गंध युक्त और गंदा पानी सप्लाई होने से लगभग सैकड़ो परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या की जानकारी महाजन टोली के बजरंग घाट के गली वाले मोहल्ले वासीयों ने बताया कि संभवत लगभग 20 दिनों से कहीं पर शहरी जलापूर्ति का पाइप लीकेज होने के कारण सिवरेज का बहने वाले गंदा पानी का पाइप से उसका कनेक्शन जुड़ गया है। जिसके कारण पाइप में सीधे गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

निवासियों की आवश्यकताएँ मोहल्ले वासियों ने बताया कि अधिकतर परिवार शहरी जलापूर्ति के पानी से रोजमर्रा...