Sahibganj News: 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर झामुमो की बैठक
साहिबगंज, सितम्बर 15 -- Sahibganj News: बरहेट। झामुमो प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड समिति की बैठक आगामी 19 सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी की समीक्षा को लेकर हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की। बैठक में जिला समिति के निर्देश पर निर्धारित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने 22 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक को जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरूल इस्लाम और सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.