साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने कुवैत लॉटरी टिकट के बिक्री खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में सोमवार को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दिया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कसवा गांव में एक व्यक्ति अवैध लॉटरी की खरीद बिक्री कर रहा है। इसकी सूचना एसपी साहिबगंज को दिया गया उन्होंने निर्देश पर मेरा द्वारा एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा घेराबंदी कर पुलिस को देख कर भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया।उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास एक झोला बरामद किया गया झोला की तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियां के कुल 57 बंडल कुछ 1879 पीस अवैध लॉटरी और एक एंड्राइड मोबाइल बर...